पीरपैंती-जसीडीह रेल लाइन का शिलान्यास

Published at :26 Feb 2014 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
पीरपैंती-जसीडीह रेल लाइन का शिलान्यास

मेहरमा (गोड्डा) : दो ऐतिहासिक नगरी विक्रमशिला और देवघर को जोड़ने वाली पीरपैंती-जसीडीह नयी रेल परियोजना की नींव मंगलवार को मेहरमा में रखी गयी. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता से इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया. शिलान्यास स्थल मेहरमा के बोरिंग बाबा स्थान पर सांसद निशिकांत दुबे, सांसद की पत्नी, पीरपैंती विधायक अमन […]

विज्ञापन

मेहरमा (गोड्डा) : दो ऐतिहासिक नगरी विक्रमशिला और देवघर को जोड़ने वाली पीरपैंती-जसीडीह नयी रेल परियोजना की नींव मंगलवार को मेहरमा में रखी गयी. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता से इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया. शिलान्यास स्थल मेहरमा के बोरिंग बाबा स्थान पर सांसद निशिकांत दुबे, सांसद की पत्नी, पीरपैंती विधायक अमन पासवान, महगामा विधायक राजेश रंजन तथा मालदा डिवीजन के डीआरएम राजेश अरगल मौजूद थे.

शिलान्यास के बाद सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि संघर्ष करने वालों को सफलता मिलती है. मेरी पहली इच्छा किसानों को खुश रखने की थी. गंगा बटेश्वर पंप नहर के पानी को देकर फसल को लहलहाने की थी, मगर इसी बीच रेल लाइन को लेकर काम करना शुरू किया. इसमें सफलता मिली.

प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी व रेल मंत्री को बधाई : रेल परियोजना की स्वीकृति पर सांसद ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, राहुल गांधी व रेलमंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा : अर्जुन मुंडा जी का सर्वाधिक सहयोग रहा. सदन में मामला उठाये जाने पर उनका सहयोग रहा है. इसके अलावा साहिबगंज में भी पुल की स्वीकृति मिल गयी है.

फुरकान पर साधा निशाना : श्री दूबे ने कहा कि पिछले 14 सांसदों ने गोड्डा में रेल के लिए आवाज उठायी. पर सफलता उनके हाथ लगी. इसके बाद मंच पर मौजूद कांग्रेस के महगामा विधायक राजेश रंजन की ओर मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा : विधायक जी अपने पार्टी के बड़े नेताओं को समझायें. इस परियोजना का 12 फरवरी को ही कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी थी. बावजूद पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का बयान आना कि स्वीकृति नहीं मिली है. यह अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं करने का परिचायक है. उन्होंने कहा : देवघर व महगामा विधान सभा में विकास का काम क रने में मजा आता है, विधायक की ओर से पूर्ण सहयोग मिलता है.

कांग्रेस के 10 वर्षो के प्रयास का नतीजा : राजेश रंजन

स्थानीय विधायक श्री रंजन ने सांसद की प्रशंसा करते हुए कहा : विक्रमशिला से जसीडीह तक रेल को जोड़ना था. मेरे अनुरोध पर सांसद ने पीरपैंती से जसीडीह की स्वीकृति दिलायी. सड़क से सदन तक आवाज उठाने का काम किया है. कांग्रेस के 10 वर्षों के प्रयास का नतीजा सामने दिख रहा है.

निशिकांत को श्रेय : अमन

पीरपैंती के विधायक अमन पासवान ने कहा : ऐसे सांसद कम ही मिलते है. रेल के लाने का सारा श्रेय श्री दूबे को जाता है. वे गोड्डा ही नहीं झारखंड व बिहार तक के लिये काम करने वाले नेता है.

केंद्र व राज्य की सहभागिता : डीआरएम

डीआरएम राजेश अरगल ने कहा : केंद्र व राज्य सरकार के 50 प्रतिशत भागीदारी से नयी परियोजना प्रारंभ होगी. 127 किमी में कुल 11 करोड़ 83 लाख का बजट है. इसमें 52 बड़ा, 63 छोटा पुल, 30 अंडर रोड ब्रिज, 15 रोड ओवर ब्रिज बनाया जायेगा. इस रेल परियोजना का काम जल्द शुरू होगा. मौके पर जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, श्याम सुंदर झा, शीतल सिन्हा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola