डीसी ने की पदच्युति की अनुशंसा

कोयला पंचायत की मुखिया पर कार्रवाई गोड्डा : उपायुक्त राजेश शर्मा ने महगामा प्रखंड के कोयला पंचायत की मुखिया जुबेदा खातून को पदच्युत करने की अनुशंसा की है. उन्होंने पंचायती राज विभाग को संबंधित रिपोर्ट भी भेजी है. पदच्युत करने से पहले मुखिया से वित्तीय प्रभार छिन कर उप मुखिया को दे दिया गया है. […]
कोयला पंचायत की मुखिया पर कार्रवाई
गोड्डा : उपायुक्त राजेश शर्मा ने महगामा प्रखंड के कोयला पंचायत की मुखिया जुबेदा खातून को पदच्युत करने की अनुशंसा की है. उन्होंने पंचायती राज विभाग को संबंधित रिपोर्ट भी भेजी है. पदच्युत करने से पहले मुखिया से वित्तीय प्रभार छिन कर उप मुखिया को दे दिया गया है. मुखिया जुबेदा खातून पर मनरेगा आदि योजनाओं में गड़बड़ी करने का आरोप है. इसकी प्राथमिकी भी महगामा थाना में दर्ज की गयी थी. मामले की जांच के बाद जिला पंचायती राज विभाग ने मुखिया पर शिकंजा कसा.
डीसी श्री राजेश शर्मा ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की. मुखिया पर मनरेगा में अनियमितता बरतने, मजदूरों के नाम पर गलत ढंग से पैसा निकालने का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










