मजदूर नहीं, ट्रैक्टर का हो रहा प्रयोग

बसंतराय : प्रखंड के तितलीबांध में मनरेगा के तहत 13 लाख की लागत से गार्डवाल जीर्णोद्धार के कार्य में अनियमितता का आरोप प्रमुख व उपप्रमुख ने लगाया है. प्रमुख नुर मोहम्मद ने कहा कि तितलीबांध में मनरेगा के कार्य में ट्रैक्टर का उपयोग कर मिट्टी भरा गया है. जो कि मनरेगा के नियम का उल्लंघन […]
बसंतराय : प्रखंड के तितलीबांध में मनरेगा के तहत 13 लाख की लागत से गार्डवाल जीर्णोद्धार के कार्य में अनियमितता का आरोप प्रमुख व उपप्रमुख ने लगाया है.
प्रमुख नुर मोहम्मद ने कहा कि तितलीबांध में मनरेगा के कार्य में ट्रैक्टर का उपयोग कर मिट्टी भरा गया है. जो कि मनरेगा के नियम का उल्लंघन है. इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए. मिट्टी के कार्य में मजदूर की जगह ट्रैक्टर का इस्तेमाल करना पदाधिकारियों की नाकामी को दर्शाता है.
उन्होंने डीसी से कार्रवाई की मांग की है. उपप्रमुख चंदा देवी का कहना है कि बुधवार को होने वाली पंचायत समिति की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठायेंगे तथा डीसी से अविलंब कार्रवाई की मांग करेंगे.
क्या कहते हैं बीडीओ
बीडीओ शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि बुधवार को कार्यस्थल की जांच करेंगे. मामले में निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










