जान मारने की धमकी दे रहे आरोपित

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निपनियां गांव निवासी संझली हांसदा ने मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एसपी अजय लिंडा से की है. मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने एसपी को फरियाद पत्र सौंपा. इसमें पीड़िता ने बताया है कि 26 अप्रैल को निपनियां गांव के साहेबराम मुमरू, दिनेश मुमरू, रमेश मुमरू, […]
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निपनियां गांव निवासी संझली हांसदा ने मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एसपी अजय लिंडा से की है. मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने एसपी को फरियाद पत्र सौंपा.
इसमें पीड़िता ने बताया है कि 26 अप्रैल को निपनियां गांव के साहेबराम मुमरू, दिनेश मुमरू, रमेश मुमरू, शिवचरण पकलु मरांडी, मकलू मूर्मु आदि उसके घर में घूस कर मारपीट की थी. इस संबंध में कांड संख्या 180/13 व 192/13 दर्ज किया गया है. आरोपियों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि पूर्व में आरोपियों द्वारा घर के कोने में बनाये गये गोहाल को जला दिया गया था. इसे लेकर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था. फरियादी ने बताया कि उन पर पूर्व में केस को खत्म करने को लेकर मारपीट की गयी थी.
आरोपित केस खत्म करने का दबाव बना कर जान मारने की धमकी दे रहे हैं. एसपी श्री लिंडा ने फरियादियों को एक सप्ताह के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










