मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत

Published at :08 Jul 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत

जिप सदस्य के घर पहुंचे गझंडा के बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय गजेंडा के बच्चे पहुंचे जिप सदस्य के घर कहा : शिकायत करने पर प्रधानाध्यापिका पिलाती है डांट मेहरमा : प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी होने का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. विभाग की लाख कोशिश के बाद भी शिकायतें […]

विज्ञापन

जिप सदस्य के घर पहुंचे गझंडा के बच्चे

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गजेंडा के बच्चे पहुंचे जिप सदस्य के घर
कहा : शिकायत करने पर प्रधानाध्यापिका पिलाती है डांट
मेहरमा : प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी होने का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. विभाग की लाख कोशिश के बाद भी शिकायतें रूक नहीं रही है. मध्याह्न भोजन योजना में हो रही गड़बड़ी की शिकायत बच्चों ने जिप सदस्य से की है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय गझंडा के बच्चों ने जिला परिषद सदस्य निरुपम सिन्हा के घर पर पहुंचकर बताया कि मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है. बच्चे ने ही बताया कि विद्यालय तकरीबन डेढ़ से दो सौ के बीच बच्चे हैं. हर दिन सौ से ऊपर की उपस्थिति विद्यालय में रहती है.
इस हिसाब से बच्चों को सही ढंग से भोजन नहीं परोसा जा रहा है. स्कूली बच्चों ने यह भी बताया कि पंद्रह दिनों से तो नाश्ता आदि भी नहीं मिलता है.
शिकायत करने पर प्रधानाध्यापिका लगाती है फटकार
बच्चों ने बताया कि जब खराब भोजन व मीनू के अनुसार खाना परोसे नहीं जाने की शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की जाती है, तो उल्टे डांट फटकार कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है. इसीलिए थक हार कर बच्चों ने जिला परिषद सदस्य को मामले की शिकायत की. बच्चों ने वरीय अधिकारी से भी शिकायत करने की बात कही है.
बच्चों द्वारा गलत आरोप लगाया गया है. मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी या मीनू के अनुसार नहीहं मिलने की शिकायत स्कूल में कभी नहीं की गयी है. यह समझ से परे है.”
-पुष्पा देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका
‘खराब व गुणवत्ता विहीन मध्याह्न भोजन की शिकायत से संबंधित मामला अब तक उनके पास नहीं आया है. यदि वास्तव में कोई मामला है, तो आवेदन मिलने पर जांच करवायी जायेगी. इसमें जो भी दोषी पाये जायेेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola