बिहारी गांव में महारुद्र यज्ञ की तैयारी जोरो पर

Updated:
विज्ञापन
बिहारी गांव में महारुद्र यज्ञ की तैयारी जोरो पर

गांव में उल्लास और उत्साह का माहौल, भव्य मेला और सजावट की तैयारियां

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोरडीहा पंचायत के बिहारी गांव में आगामी महारुद्र यज्ञ की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं. यज्ञ का आयोजन गांव के शिव मंदिर परिसर के निकट, ठाकुरगंगटी-परासी मुख्य मार्ग के बिहारी फील्ड में किया जाएगा. यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजाराम कापरी, आशीष कुमार और दीपक पासवान ने बताया कि यह पहला अवसर है जब गांव में हर वर्ग के लोगों में उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है. यज्ञ कार्य 26 अप्रैल को काशी बनारस से पधारे शिव मिश्रा के मंत्रोच्चार और हवन के साथ प्रारंभ होगा. इसके पूर्व भव्य झांकी के साथ हजारों की संख्या में महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शाम 7 बजे से वृंदावन से पधारे अनुराग दास जी महाराज के अमृत वाणी से लोगों को भागवत कथा का अनुश्रवण कराया जाएगा. यज्ञशाला का निर्माण वृहत पैमाने पर पूरा कर लिया गया है. यहां 53 देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर मनोरम दृश्य तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना पूरी कर सकें. यज्ञशाला और परिसर को भव्य बनाने के लिए कोलकाता से फूल मंगवाये गये हैं. मेले में तारामंची, मीणा बाजार, ब्रेकडांस, झूला सहित अन्य मनोरम दृश्य लगाये जाएंगे. पूरे परिसर को लाइटिंग से सजाया गया है, ताकि रात में भी उजाला बना रहे और मेला आकर्षक बने.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola