मुजफ्फरपुर बंद: छात्र आंदोलन के बीच शहर में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात

Updated:
विज्ञापन

चौराहे पर पुलिसबल की तैनाती, फोटो- प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पानी टंकी चौक, हाथी चौक, बैरिया गोलंबर समेत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: पूरे देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच शहर में शनिवार को प्रस्तावित बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

विज्ञापन

इन चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात

शहर के पानी टंकी चौक, हाथी चौक, कल्याणी चौक, भगवानपुर, चांदनी चौक, बैरिया गोलंबर, ब्रह्मपुरा, जूरन छपरा और समाहरणालय समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं. आने-जाने वाले वाहनों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

प्रशासन की लोगों से अपील

बंदी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को भी अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है. शहर में फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

यह भी पढे़ं: अगले 48 घंटे में मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन