बसुवा चौक पर सोलर जलमीनार खराब, पेयजल संकट बढ़ा

Updated:
विज्ञापन
बसुवा चौक पर सोलर जलमीनार खराब, पेयजल संकट बढ़ा

स्थानीय लोग, दुकानदार और यात्री पीने के पानी के लिए परेशान

विज्ञापन

महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के बसुवा चौक पर लगे दो सोलर जलमीनार लंबे समय से खराब होने के कारण क्षेत्रवासियों, दुकानदारों और यात्रियों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. बसुवा चौक पंचायत भवन के सामने स्थापित ये जलमीनार कभी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत का बड़ा साधन थे, लेकिन अब उनकी स्थिति उपेक्षा का शिकार बन चुकी है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जलमीनार का स्टाटर खराब होने के कारण पिछले दो वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा है. मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. परिणामस्वरूप, व्यस्त इलाके में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. बस स्टैंड के पास स्थित होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं. गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो गयी है. यात्रियों को मजबूरी में पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है.

नगर प्रशासन से समाधान की मांग

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर प्रशासन से जलमीनार की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा फिर से मिल सके. दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola