विश्वासखानी गांव के पंडित टोला में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
विश्वासखानी गांव के पंडित टोला में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

गर्मी और पानी की बढ़ती मांग ने स्थिति और बिगाड़ी

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखानी गांव के पंडित टोला के लोग बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. गांव में लगे सोलर जलमीनार पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है और इसे मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. पंडित टोला में करीब 20-30 घर ऐसे हैं, जहां लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. ग्रामीण मुनेश्वर पंडित, सुभाष पंडित, जोगिंदर पंडित, छोटेलाल पंडित, मनोज रजक, गीता देवी, सविता देवी और आरती देवी ने बताया कि पहले इसी जलमीनार से मोहल्ले की प्यास बुझती थी, लेकिन अब लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. हालात यह हैं कि लोग निजी घरों के समरसेबल या बहियार के बोरिंग वाले नल के पानी पर निर्भर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार खराब होने की सूचना कई बार संबंधित अधिकारी और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. गांव में अधिकांश परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं और रोज पानी की व्यवस्था करना उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन गया है. पानी लाने में आधा दिन निकल जाता है, जिससे काम-धंधा प्रभावित हो रहा है. बढ़ती गर्मी ने हालात और गंभीर बना दिये हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलमीनार जल्दी नहीं ठीक की गयी, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है. ग्रामीणों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से जल्द पहल करने की मांग की है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola