दूध व जलाभिषेक से हुई नाग देवता की पूजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

आस्था . कन्हवारा गांव में पूजा करने सुबह से ही जुटे रहे हजारों श्रद्धालु पुजारी अशोक मांझी व पंडित निरंजन झा ने करायी सरकारी पूजा गोड्डा : सदर प्रखंड के कन्हवारा गांव में नाग पूजा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध व जलाभिषेक किया. पूजा के अंतिम दिन ग्रामीण क्षेत्रों से […]
विज्ञापन
आस्था . कन्हवारा गांव में पूजा करने सुबह से ही जुटे रहे हजारों श्रद्धालु
पुजारी अशोक मांझी व पंडित निरंजन झा ने करायी सरकारी पूजा
गोड्डा : सदर प्रखंड के कन्हवारा गांव में नाग पूजा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध व जलाभिषेक किया. पूजा के अंतिम दिन ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे तकरीबन दस से बीस हजार श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा की. मालूम हो कि आद्रा नक्षत्र में नाग देवता की पूजा की जाती है. पूजा को लेकर सुबह से ही कन्हवारा स्थित मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी रही. सुबह से ही पहुंच रहे भक्तों ने जलार्पण व दूध चढ़ाया.
11 बजे सरकारी पूजा भव्य तरीके से की जाती है. इस बीच भक्तों को थोड़ी देर के लिए पूजा करने से रोक दिया जाता है. पुजारी अशोक मांझी व पंडित निरंजन झा ने नाग देवता की पूजा दूध, चंदन, फल-फूल आदि से की. इन्होंने बताया कि पूजा 22 जून से शुरू होती है. 7 जुलाई को संपन्न हुई. पूजा को लेकर दूर दराज से आये लोग जुटते है. अपनी मन्नते मांगते है. पूजा तकरीबन डेढ़ सौ वर्षों से होती आ रही है.
डेढ़ सौ वर्षों से होती आ रही है पूजा, भक्त मांगते हैं मन्नते
17 क्विंटल दूध से बना महाप्रसाद
वहीं मंदिर परिसर में दो दिनों में कुल 17 क्विंटल दूध से बने महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा के अंतिम दिन नौ क्विंटल दूध से बने महाप्रसाद को भक्तों के बीच बांटा गया.वहीं देर शाम श्रद्धालुओं को दही व चूड़ा आदि का भोग भी कराया गया. पूजा समिति के प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, श्रीकांत सहित दो दर्जन से अधिक लोग पूजा को सफल बनाने मे जुटे रहे. वहीं मुखिया परमानंद साह, पवन साह आदि ने भी पूजा को सफल बनाये जाने मे अपनी भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




