एक की मौत, दर्जन भर घायल

Published at :07 Jul 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
एक की मौत, दर्जन भर घायल

हादसा. पोड़ैयाहाट के कमराबांध मोड़ में पास ओवर लोडेड ऑटो पलटा करमाबांघ जा रहा था ऑटो पोड़ैयाहाट थाना में चालक के विरुद्ध मामला दर्ज गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कमराबांध मोड़ के पास ओवर लोड ऑटो वाहन के पलटने से साेगनीबांध निवासी दोपोंद्र राय (50) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं […]

विज्ञापन

हादसा. पोड़ैयाहाट के कमराबांध मोड़ में पास ओवर लोडेड ऑटो पलटा

करमाबांघ जा रहा था ऑटो
पोड़ैयाहाट थाना में चालक के विरुद्ध मामला दर्ज
गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कमराबांध मोड़ के पास ओवर लोड ऑटो वाहन के पलटने से साेगनीबांध निवासी दोपोंद्र राय (50) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं ऑटो में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को पोड़ैयाहाट सीएचसी में भरती कराया गया. ऑटो मंगलवार देर शाम पोड़ैयाहाट बाजार से करीब 20-25 सवारी लेकर कमराबांध गांव जा रहा था. वाहन में क्षमता से अधिक सवारी रहने से चालक को नियंत्रण हट गया और आॅट कमराबांध मोड़ के पास पलट गयी. इस घटना में आॅटो में सवार सोगनीबांध निवासी दोपोंद्र राय की मौत हो गयी.
वहीं, कमराबांध निवासी प्रकाश राय (30) व लुखिया राय (35) सहित दर्जन भर सवारी घायल हाे गये. गंभीर रूप से घायल प्रकाश व लुखिया को पोड़ैयाहाट सीएचसी में भरती कराया गया. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. इस मामले में पोड़ैयाहाट के थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि आॅटो बिना नंबर का था. केनून अंसार ऑटो चला रहा था. चाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस इधर मौत की सूचना मिलते ही दोपेंद्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दौपेंद्र के परिजन बुधवार को शव लाने के लिए सदर अस्पताल भी पहुंचे.
धड़ल्ले से हो रहा ओवरलोड वाहनों का परिचालन!
इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से ओवर लोड वाहनों का परिचालन हो रहा है. आये दिन दुर्घटना हो रही और पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. पिछले एक सप्ताह में तीन से चार सड़क दुर्घटना हुई है. इतना ही नहीं पिछले महीने लगातार दो दिन हुई सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola