अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव 10 को

Published at :07 Jul 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव 10 को

गोड्डा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव 10 जुलाई को होगा. संघ के महासचिव सुदिष्ट प्रसाद ने बताया कि पथरगामा मध्य विद्यालय के प्रांगण में चुनाव को पारदर्शी व निष्पक्ष कराने के लिए राज्य से चुनाव पदाधिकारी व पर्यवेक्षक को भेजा जायेगा. कुल 95 मतदाता को पत्र निर्गत कर दिया गया […]

विज्ञापन

गोड्डा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का चुनाव 10 जुलाई को होगा. संघ के महासचिव सुदिष्ट प्रसाद ने बताया कि पथरगामा मध्य विद्यालय के प्रांगण में चुनाव को पारदर्शी व निष्पक्ष कराने के लिए राज्य से चुनाव पदाधिकारी व पर्यवेक्षक को भेजा जायेगा. कुल 95 मतदाता को पत्र निर्गत कर दिया गया है. अंचल अध्यक्ष व सचिव को चुनाव की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. सभी मतदाताओं से अपील की गयी है कि शत प्रतिशत मतदान कर जिला में एक सशक्त संगठन का निर्माण करें. चुनाव को संपन्न कराने के लिए 11 सदस्यी टीम जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola