पांच माह से नहीं मिला अनाज

झिलुवा के डीलर की उपायुक्त से शिकायत गोड्डा : सदर प्रखंड के झिलुवा गांव ग्रामीणों ने राशन वितरण में डीलर द्वारा मनमानी करने की शिकायत उपायुक्त के रविकुमार से की है. ग्रामीणों ने बताया कि डीलर महेंद्र हेंब्रम गलत तरीके से अनाज व केरोसिन का उठाव कर ब्लैक में बेच लेता है. एक भी बार […]
झिलुवा के डीलर की उपायुक्त से शिकायत
गोड्डा : सदर प्रखंड के झिलुवा गांव ग्रामीणों ने राशन वितरण में डीलर द्वारा मनमानी करने की शिकायत उपायुक्त के रविकुमार से की है. ग्रामीणों ने बताया कि डीलर महेंद्र हेंब्रम गलत तरीके से अनाज व केरोसिन का उठाव कर ब्लैक में बेच लेता है. एक भी बार लाभुकों ने समय पर केरोसिन व अनाज नहीं दिया गया है.
गांव के अमृत साह, जहरलाल साह, दयानंद साह आदि ने बताया कि वे लोग सभी मलमला गांव से आते है. इस वार्ड में कम से कम 50 लाभुकों को समय पर राशन का लाभ नहीं मिलता है. इसकी शिकायत डीलर से करने पर वह मारपीट करने पर उतारू हो जाता है. इसके अलावा डीलर चावल आदि का उठाव नहीं होने का बहना बनाता है. पांच माह बीत गया अब तक लाभुकों को सही तरीके से राशन नहीं मिल रहा है.ग्रामीणों ने डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










