कपड़ा सुखाने के विवाद में मारपीट

Published at :29 Dec 2013 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़ा सुखाने के विवाद में मारपीट

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर मुहल्ले में शनिवार को कपड़ा सुखाने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गयी. इसमें एक ही परिवार के तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल अशोक मंडल, विजय मंडल व विपीन मंडल ने बताया कि […]

विज्ञापन

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर मुहल्ले में शनिवार को कपड़ा सुखाने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गयी. इसमें एक ही परिवार के तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

घायल अशोक मंडल, विजय मंडल व विपीन मंडल ने बताया कि छत पर कपड़ा सुखाने के क्रम में एक ईंट गुंजन झा के घर में गिर गया. इसको लेकर वे लोग गाली गलौज करने लगे. मना करने पर गुंजन व उसके भाई ने मिली कर मारपीट का घायल कर दिया. थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले की जानकारी मिली हैं.जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola