ट्रक चालक व ऑनर पर प्राथमिकी

Published at :29 Dec 2013 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक चालक व ऑनर पर प्राथमिकी

चावल की कालाबाजारी का मामला पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट के एफसीआइ गोदाम का चावल लदा ट्रक जरमुंडी के मटकरा में दुर्घटनाग्रस्त मामले में पोड़ैयाहाट थाना में एमओ एसके अग्रवाल के बयान पर ट्रक मालिक उमाकांत भगत तथा चालक दिलीप डे पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एमओ ने बताया कि चावल सरकारी था तथा कालाबाजारी की […]

विज्ञापन

चावल की कालाबाजारी का मामला

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट के एफसीआइ गोदाम का चावल लदा ट्रक जरमुंडी के मटकरा में दुर्घटनाग्रस्त मामले में पोड़ैयाहाट थाना में एमओ एसके अग्रवाल के बयान पर ट्रक मालिक उमाकांत भगत तथा चालक दिलीप डे पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

एमओ ने बताया कि चावल सरकारी था तथा कालाबाजारी की नीयत से जरमुंडी ले जाया जा रहा है. वही थाना प्रभारी जेएस मुंडा ने गुरुवार को पोड़ैयाहाट के सरकारी चावल के कालाबाजारी कर जरमुंडी ले जाने मामले पर एमओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात की था, लेकिन 24 घंटा बीत जाने के बावजूद एमओ पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. थाना प्रभारी श्री मुंडा ने कहा कि जांच की जा रही है, मामला दर्ज किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola