बोआरीजोर आ रहे मुंशी सुभाष रास्ते से हुए गायब

Published at :27 Dec 2013 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
बोआरीजोर आ रहे मुंशी सुभाष रास्ते से हुए गायब

बोआरीजोर : श्रीपुर बाजार से संवेदक के मुंशी के अपहरण का एक मामला गुरुवार को बोआरीजोर थाना में दर्ज किया गया है. दर्ज एफआइआर में मुंशी सुभाष साह उर्फ मुन्ना 35 की मां ने कहा है कि शाम के समय सुभाष अपने मित्र मुन्ना भगत के साथ बोरियो से घर श्रीपुर आ रहा था. लेकिन […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : श्रीपुर बाजार से संवेदक के मुंशी के अपहरण का एक मामला गुरुवार को बोआरीजोर थाना में दर्ज किया गया है. दर्ज एफआइआर में मुंशी सुभाष साह उर्फ मुन्ना 35 की मां ने कहा है कि शाम के समय सुभाष अपने मित्र मुन्ना भगत के साथ बोरियो से घर श्रीपुर आ रहा था.

लेकिन मुन्ना भगत घर लौट आया जबकि उनका बेटा सुभाष अब तक घर नहीं पहुंचा है. सुभाष बोरियो प्रखंड के फुलबंधा गांव में बन रहे अस्पताल भवन में मुंशी के रूप में काम कर रहा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. थाना प्रभारी उमाकांत कुमार ने बताया कि जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचेंगे. इधर सुभाष के गुम होने जाने के बाद से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है.

क्या है मामला

घटना मंगलवार शाम की बतायी जाती है. सुभाष बोरियो प्रखंड के फुलबंधा गांव से अपने घर श्रीपुर बाजार लौट रहा था. इस दौरान बोआरीजोर चौक पर अपनी बहन से मिलने गया. उसके साथ श्रीपुर बाजार रहने वाला साथी मुन्ना भगत के साथ वापस आने के क्रम में रास्ते में बालू से लदी ट्रक पर अज्ञात ट्रक पर चढकर खैरबनी गांव के पास के लाइन होटल तक आया.

यहां से सुभाष पैदल ही अपने घर की ओर जाने लगा. लेकिन घर नहीं पहुंचा तो घरवाले चिंतित होकर खोजबीन शुरू कर दी. मां कमली देवी ने इसकी सूचना तत्काल बोआरीजोर थाने को दी और अपहरण की आशंका जतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola