डिजीटल होगा जमीन का खतियान

Published at :16 Mar 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
डिजीटल होगा जमीन का खतियान

पोड़ैयाहाट : मंगलवार को प्रखंड परिसर के सभा भवन में प्रखंड के ग्राम प्रधानों के साथ अंचल निरीक्षक रमेशचंद्र तिवारी ने बैठक की. जिसमें ग्राम प्रधानों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के लगान वूसली की राशि को अंचल में जमा करें. साथ ही खतियान एवं रजिस्टर दो की प्रति डिजीटल होने की बात ग्राम […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : मंगलवार को प्रखंड परिसर के सभा भवन में प्रखंड के ग्राम प्रधानों के साथ अंचल निरीक्षक रमेशचंद्र तिवारी ने बैठक की. जिसमें ग्राम प्रधानों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के लगान वूसली की राशि को अंचल में जमा करें. साथ ही खतियान एवं रजिस्टर दो की प्रति डिजीटल होने की बात ग्राम प्रधानों को बतायी गयी.

कहा कि ग्राम प्रधान डिजीटल खतियान बनाने को लेकर अंचल निरीक्षक का सहयोग करें. श्री तिवारी ने बताया कि खाता एक व दो का कार्य चल रहा है. इधर, ग्राम प्रधान के अचंल सचिव रामानंद साह ने कहा कि रेलवे द्वारा जो जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है, उसमें विस्थापितों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है. मौके पर सिगेश्वर मंडल, गणेशपंत साह, सुभाषचंद्र मंडल, अजयलाल ठाकुर सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola