खनन मैनेजर के प्रमोशन से परियोजना क्षेत्र में खुशी

Published at :24 Apr 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
खनन मैनेजर के प्रमोशन से परियोजना क्षेत्र में खुशी

ओम प्रकाश चौधरी वर्ष 2013 से परियोजना में कार्यरत हैं. 2024 से खनन मैनेजर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए परियोजना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

विज्ञापन

ओम प्रकाश चौधरी बने ओसीपी एजेंट प्रतिनिधि, बोआरीजोर राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय में कार्यरत खनन मैनेजर ओम प्रकाश चौधरी को पदोन्नति देकर ओसीपी एजेंट बनाया गया है. इस उपलब्धि पर परियोजना क्षेत्र के पदाधिकारी, कर्मचारी, यूनियन नेता और रैयतों में खुशी का माहौल है. ओम प्रकाश चौधरी वर्ष 2013 से परियोजना में कार्यरत हैं. 2024 से खनन मैनेजर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए परियोजना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यूनियन नेता रामजी साह, डॉ राधेश्याम चौधरी, शंकर प्रसाद, बाबूलाल किस्कू और सीताराम महतो ने उन्हें बधाई देते कहा कि उनके नेतृत्व में परियोजना ने कोयला खनन, डिस्पैच और विस्तार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है. महाप्रबंधक प्रभारी एएन नायक और महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी के मार्गदर्शन में टीम ने कई पुरस्कार भी हासिल किए हैं. ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि उन्हें मिली नयी जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभायेंगे और सभी के सहयोग से परियोजना को और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola