मिशन स्कूल के वार्डन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Published by :SANJEET KUMAR
Published at :23 Apr 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
मिशन स्कूल के वार्डन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

गोड्डा जिले के राजाभिठा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव स्थित जेएमपीएस मिशन स्कूल में वार्डन के पद पर कार्यरत 32 वर्षीय क्रेप्स नायकम का रेफरल अस्पताल महागामा में इलाज के दौरान निधन हो गया. मृतक की पहचान केरल राज्य निवासी क्रेप्स नायकम (पिता-सेल्वा नायकम) के रूप में हुई. वह पिछले कुछ समय से डुमरिया स्थित मिशन स्कूल में वार्डन के रूप में सेवाएं दे रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार क्रेप्स नायकम की तबियत बुधवार की देर शाम अचानक बिगड़ गयी. विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें रेफरल अस्पताल महागामा में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर राजाभिठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गोड्डा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह सामान्य मृत्यु है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

क्या कहते है थाना प्रभारी

प्रथम दृष्टया यह मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. मिशन स्कूल के अन्य कर्मचारियों और छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सके. केरलम स्थित उनके परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी साझा की जा रही है.

-योगेश कुमार यादव, थाना प्रभारीB

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola