बलबड्डा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार
Author Sanjeet kumar
Updated:
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर मामला दर्ज, गुप्त सूचना पर देर रात गिरफ्तारी
विज्ञापन
बलबड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के धनकुढ़ीया निवासी सुमित कुमार (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि सुमित कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर लेकर फरार कर दिया. शिकायत पर कांड संख्या 20/26 के तहत दिनांक 18 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी का पता लगा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात आरोपी को उसके घर से पकड़कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










