गोड्डा में दीवार ढहने से बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के असनबनी मुहल्ले में मिट्टी की दीवार गिरने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक का नाम जुन्नी बताया जाता है. घटना मंगलवार की सुबह की है. दोनों बच्चे दीवार के समीप ही खेल रहे थे. इसी क्रम […]
विज्ञापन
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के असनबनी मुहल्ले में मिट्टी की दीवार गिरने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक का नाम जुन्नी बताया जाता है. घटना मंगलवार की सुबह की है. दोनों बच्चे दीवार के समीप ही खेल रहे थे. इसी क्रम में मिट्टी की दीवार उनपर गिर गयी, जिससे दबकर घटनास्थल पर ही एक बच्चे ने दम तोड़ दिया. दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है.
घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल बच्चे का नाम उस्मान अंसारी पिता अफरोज अंसारी है. वह अपने नानी घर में था. दोनों बच्चे एक साथ खेल रहे थे. इसी बीच हादसा हो गया. जब तक लोग जुटे, तब तक दबे रहने के कारण एक बच्चे की मौत हो गयी.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे में है. मृतक के पिता जुल्फिकार मजदूर हैं.मजदूरी कर अपनी जीविका चला रहे हैं. पिता ने बताया कि दीवार को मरम्मत कराने की सोच ही रहे थे कि यह घटना घट गयी. घटना के बाद आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




