सैकड़ों लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : महगामा थाना में प्रधान पद के चयन के दौरान हुई मारपीट के मामले में 104 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है. प्रधान चयन के विवाद को लेकर अनुमंडलाधिकारी के आदेश पर अंचलाधिकारी महगामा ने बैठक बुलाई गयी थी. बैठक में […]
विज्ञापन
गोड्डा : महगामा थाना में प्रधान पद के चयन के दौरान हुई मारपीट के मामले में 104 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है. प्रधान चयन के विवाद को लेकर अनुमंडलाधिकारी के आदेश पर अंचलाधिकारी महगामा ने बैठक बुलाई गयी थी. बैठक में नुनाजोर मौजा के सभी रैयतों को बुलाया गया था.
चार मार्च 2016 को बैठक के दौरान ही राजीव कुमार यादव को प्रधान चुनने और न चुनने को लेकर दो पक्ष में लोग बंट गये और आपस में मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान सभा कक्ष में उपस्थित सरकरी कर्मचारी अपने कार्य को निष्पादित नहीं कर सके. अंचलाधिकारी के आवेदन पर महगामा थाना में देवेंद्र कुमार, प्रदीप यादव, राजेश यादव सहित 104 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें से 19 महिला भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




