एसआरटी कॉलेज धमड़ी के कर्मियों में मारपीट, एक घायल

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के एसआरटी कॉलेज धमड़ी के लिपिक व चतुर्थवर्गीय कर्मी में मारपीट हाे गयी. इसमें चतुर्थवर्गीय कर्मी निरंजन राम घायल हो गये. उनका बायां हाथ टूट गया है. इस मामले को लेकर मेहरमा थाना में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है. कॉलेज संबंधी कार्य को […]
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के एसआरटी कॉलेज धमड़ी के लिपिक व चतुर्थवर्गीय कर्मी में मारपीट हाे गयी. इसमें चतुर्थवर्गीय कर्मी निरंजन राम घायल हो गये. उनका बायां हाथ टूट गया है. इस मामले को लेकर मेहरमा थाना में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया है. कॉलेज संबंधी कार्य को लेकर दोनों मेंं मारपीट होना बताया जा रहा है. थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि निरंजन राम ने लिखित आवेदन दिया है कि उनके साथ लिपिक केदार राय के द्वारा डंडा से मारपीट की गयी है. केदार राय ने बताया कि उन्हें धमकी भी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




