बिछड़े दंपती के बीच खत्म नहीं हुआ तकरार

Published at :07 Mar 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
बिछड़े दंपती के बीच खत्म नहीं हुआ तकरार

गोड्डा : नगर थाना परिसर पुलिस महिला कोषांग की बैठक रविवार को हुई. वरीय कोषांग सदस्य सह पूर्व प्राचार्य जयकांत ठाकुर द्वारा अध्यक्षता की गयी. वरीय सदस्य मुजीव आलम ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के असनबनी मोहल्ला निवासी इम्तियाज अंसारी का पुत्र मुख्तार अंसारी बनाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लंगड़ाडीह गांव के सतवा टोला […]

विज्ञापन

गोड्डा : नगर थाना परिसर पुलिस महिला कोषांग की बैठक रविवार को हुई. वरीय कोषांग सदस्य सह पूर्व प्राचार्य जयकांत ठाकुर द्वारा अध्यक्षता की गयी. वरीय सदस्य मुजीव आलम ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के असनबनी मोहल्ला निवासी इम्तियाज अंसारी का पुत्र मुख्तार अंसारी बनाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लंगड़ाडीह गांव के सतवा टोला निवासी नेजाम उद्दीन अंसारी की पुत्री ताराबुन खातुन के विवादों का निपटारा कोषांग द्वारा किया गया है.

इस मामले में लड़का-लड़की पक्ष में विवाद बढ़ने पर तीन दफा समझाकर दोनों पक्षों को विदाई दी गयी. पति-पत्नी के बीच तकरार खत्म नहीं होने तथा दोनों पक्षों की रजामंदी मिलने पर कोषांग द्वारा फैसला सुनाया गया है. इस फैसले के तहत लड़की पक्ष को 45 हजार देनमोहर व ईदेन खर्च लड़के पक्ष को दिये जाने को कहा गया.

लड़का पक्ष की ओर से 30 हजार का भुगतान लड़की पक्ष को कोषांग के समक्ष कर दिया गया है. शेष बचे 15 हजार की राशि 31 मार्च से पहले पड़नेवाले रविवार को कोषांग की बैठक में सदस्यों की उपस्थिति में लड़की पक्ष को दिये जाने का करार लड़का पक्ष की ओर से किया गया है.

लड़की पक्ष की डिमांड पर कोषांग सदस्यों के कहने पर लड़के पक्ष द्वारा एक नग कांसा का बरतन भी लड़की पक्ष को लौटा दिया गया है. सुनवाई के दौरान कोषांग सदस्य डॉ कयूम अंसारी, गुलशन आरा, मुन्नी रानी, अधिवक्ता जीया तारा, महिला प्रभारी थाना प्रभारी जयश्री बानरा, महिला एएसआई एसएम सोय आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola