कार्यक्रम . महाशिवरात्रि को लेकर डुमरिया गांव में दो दिवसीय नाटक का मंचन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

वीर अभिमन्यु नाटक ने दर्शकों का मन मोहा महाशिवरात्रि पर डुमरिया गांव में ‘शैलेंद्र सतीश नाट्य परिषद’ के कलाकारों ने वीर अभिमन्यु नाटक का मंचन कर समाज के लोगों को धर्म का साथ देने का संदेश दिया है. नाटक का मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया है. गोड्डा : इस हाइटेक युग […]
विज्ञापन
वीर अभिमन्यु नाटक ने दर्शकों का मन मोहा
महाशिवरात्रि पर डुमरिया गांव में ‘शैलेंद्र सतीश नाट्य परिषद’ के कलाकारों ने वीर अभिमन्यु नाटक का मंचन कर समाज के लोगों को धर्म का साथ देने का संदेश दिया है. नाटक का मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया है.
गोड्डा : इस हाइटेक युग में भी नाट्य मंचन का दौर गांव में जारी है. आज भी लोग पूरी रात जगकर नाटक का मजा लेते हैं. महाशिवरात्रि पर सदर प्रखंड के डुमरिया गांव के पश्चिमी छोर स्थित मैदान पर दो दिवसीय नाटक मंचन का ग्रामीण कलाकारों द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चंद्र झा ने किया . इस दौरान छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
वहीं नाटक की शुरूआत पात्र परिचय से हुआ. इसमें कृष्ण के रूप में प्रकाश झा, भीम निर्मल चंद्र, द्रोणाचार्य गोविंद झा, जयद्रथ अश्विनी चौबे, महादेव निरंजन चौधरी, अभिमन्यु के रोल में मांगन चौधरी, महामाया के रूप में नवल झा द्वारा वीर अभिमन्यु नाट्य मंचन किया गया. सभी कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर नाटक की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया गया. कलाकारों की प्रस्तुति से हजारों दर्शक पूरी रात नाटक पर आंख गड़ाये रहे. आयोजन समिति के सदस्य हिमांशु झा ने बताया कि ‘शैलेंद्र सतीश नाट्य परिषद्’ 70 वर्ष पुराना है.
परिषद के कलाकारों द्वारा नाटक के माध्यम से समाज में फैली बुराईयों पर रोक लगाने की संदेश दिया जाता है. साथ ही परिषद् के तत्वावधान में आयोजित वीर अभिमन्यु नाटक का मंचन कर कलाकारों द्वारा समाज में धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




