मैट्रिक परीक्षा में कदाचार करते दो छात्र निष्कासित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

इंटर व मैट्रिक की परीक्षा में 300 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित जिले में अब तक कदाचार के आरोप में 12 छात्र हो चुके हैं निष्कासित गोड्डा : बुधवार को दो पालियों में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा हुई. जिले के अलग अलग प्रखंडों समेत शहर के परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हैं. जिला शिक्षा […]
विज्ञापन
इंटर व मैट्रिक की परीक्षा में 300 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले में अब तक कदाचार के आरोप में 12 छात्र हो चुके हैं निष्कासित
गोड्डा : बुधवार को दो पालियों में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा हुई. जिले के अलग अलग प्रखंडों समेत शहर के परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा के दौरान दो प्रखंडों के अलग-अलग केंद्रों पर कदाचार करते दो छात्रों को निष्कासित कर दिया है.
बताया गया कि पोड़ैयाहाट के हॉली फैमिली मिशन परीक्षा केंद्र में केंद्राधीक्षक सिस्टर स्टेला ने रॉल कोड 45028 के तहत रॉल संख्या 140 के परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्पासित कर दिया गया, जबकि संत जॉन डकैता मिशन में केंद्राधीक्षक फादर जोसेफ मुर्मू द्वारा रॉल कोड 45044 के तहत रॉल संख्या 255 के परीक्षार्थी को कदाचार में लिप्त पकड़े जाने पर निष्कासित कर दिया गया है.
बताया कि बुधवार को जिले के तमाम परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान 16412 में से 16139 छात्रों ने परीक्षा दी. 273 परीक्षार्थी मैट्रिक में अनुपस्थित रहे. इधर, दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा के दौरान 2904 में से 2877 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. 27 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहना बताया गया है. जानकारी के अनुसार कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर अब तक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 12 छात्रों को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




