केरोसिन झिड़क पत्नी जलाने का किया प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 2:49 AM (IST)
विज्ञापन

पत्नी के फर्द बयान पर आरोपित पति हुआ गिरफ्तार पीड़िता ने पूर्व में भी प्रताड़ित करने का लगाया है आरोप गंभीर रूप से झुलसी महिला का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज नगर थाना की पुलिस ने महिला थाना को भेजा मामला गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा के समीप पत्नी को जिंदा जलाने […]
विज्ञापन
पत्नी के फर्द बयान पर आरोपित पति हुआ गिरफ्तार
पीड़िता ने पूर्व में भी प्रताड़ित करने का लगाया है आरोप
गंभीर रूप से झुलसी महिला का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
नगर थाना की पुलिस ने महिला थाना को भेजा मामला
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा के समीप पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में आरोपित पति अरविंद कुमार ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना मंगलवार शाम की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार अरविंद ने पत्नी ज्ञानी देवी से झगड़ा होने के बाद जिंदा जलाने का प्रयास किया. विवाहिता को मंगलवार को दोपहर मेेें सदर अस्पताल भरती कराया गया था. महिला तकरीबन 30 से 40 प्रतिशत गंभीर रूप से झुलस गयी है.
पुलिस को दिये फर्द बयान मे पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार को योगिनी मंदिर से लौटी थी. इसी बीच पहुंचे उनके पति ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. इसी बीच महिला स्टोव पर चावल बनाने लगी तो गरम पानी को महिला के ऊपर उड़ेल दिया. स्टोव के केरोसिन तेल से छिड़ककर जलाने का भी प्रयास किया. इससे गंभीर रूप से झुलस गयी. मंगलवार को पीड़िता की हालत खराब थी. फर्द बयान दूसरे दिन सुबह नगर थाना की पुलिस के द्वारा लिया गया है. पीड़िता ने यह भी बताया कि वह पूर्व मे कई बार पति से प्रताड़ना का शिकार हो चुकी है.
बार बार गरीब माता-पिता से पैसे की मांग की जाती है. नहीं देने पर पति आये दिन मारपीट करता था. फर्द बयान लिये जाने के बाद ही नगर थाना की पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया. मामले को महिला थाना में भेज दिया.आरोपित भागने की फिराक में था. इसी बीच पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




