उग्र भीड़ ने की युवक की जमकर पिटाई

Published at :28 Feb 2016 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
उग्र भीड़ ने की युवक की जमकर पिटाई

गोड्डा : स्कूल से लौटने के क्रम में नाबालिग से रास्ते में छेड़छाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया. लड़की के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. आराेपित युवक का नाम अरबाज अंसारी उर्फ पूना बताया जाता है. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंचरूखी दक्षिणी टोला की […]

विज्ञापन

गोड्डा : स्कूल से लौटने के क्रम में नाबालिग से रास्ते में छेड़छाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया. लड़की के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. आराेपित युवक का नाम अरबाज अंसारी उर्फ पूना बताया जाता है. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंचरूखी दक्षिणी टोला की है. नाबालिग के पिता ने थाना में मामला दर्ज कराया गया है. आरोपित के विरुद्ध पोस्को एक्ट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है.

जानकारी के अनुसार नाबालिग स्कूल से पढ़कर लौट रही थी. इसी दौरान आरोपित ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ किया. लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये और आरोपित की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने आरोपित के पिता नबाब अंसारी आये. भीड़ ने उन्हें भी नहीं छोड़ा.

पिटाई से दोनों घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इलाजरत नबाब अंसारी ने बताया कि मामूली सी बात पर झड़प हुई थी. बताया कि मो अमीन अंसारी, मो नेजाम अंसारी, रहमान अंसारी, जियान व नुरनबी अंसारी ने बेटे और मेरे साथ मारपीट की है. पिटाई से बेटा बेहोश हो गया. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है.

राजेश कुमार, थाना प्रभारी, मुफस्सिल.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola