ईश्वर की भक्ति के बिना माेक्ष नहीं : स्वामीजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2016 3:11 AM (IST)
विज्ञापन

समापन में पहुंचे पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव कार्यक्रम के दौरान संध्या के वक्त पहंुंचे महर्षि मेंहीं की तसवीर के सामने टेका माथा गोड्डा : गोड्डा प्रखंड के हरलाल टोला में आयोजित तीन दिवसीय संतमत सतसंग के विशेष ध्यान शिविर कार्यक्रम समापन गुरुवार को हुआ. समापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव पहुंचे. उन्होंने […]
विज्ञापन
समापन में पहुंचे पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव
कार्यक्रम के दौरान संध्या के वक्त पहंुंचे महर्षि मेंहीं की तसवीर के सामने टेका माथा
गोड्डा : गोड्डा प्रखंड के हरलाल टोला में आयोजित तीन दिवसीय संतमत सतसंग के विशेष ध्यान शिविर कार्यक्रम समापन गुरुवार को हुआ. समापन कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव पहुंचे. उन्होंने स्वामी सत्यानंद जी महाराज तथा स्वामी रघुनंदन जी महाराज का स्वागत किया. श्री यादव ने कहा साधुओं की सेवा तथा शरण में आने से सारे कष्टों का निवारण होता है.
महात्मा के प्रवचन अमृत पान से मनुष्य के जीवन में परिवर्तन आता है. प्रवचन के दौरान स्वामी सत्यरनंद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य में ईश्वर के प्रति सर्मपण होनी चाहिये . ईश्वर की भक्ति से ही मनुष्य के सारे पाप का नाश और मोक्ष की प्राप्ति होती है. कार्यक्रम के दौरान रघुनंदन जी महाराज ने भी अपनी बातों को रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




