बालू उठाव पर बिहार-झारखंड की सीमा पर छापेमारी

Updated at :20 Dec 2013 4:23 AM
विज्ञापन
बालू उठाव पर बिहार-झारखंड की सीमा पर छापेमारी

बसंतराय (गोड्डा) : झारखंड व बिहार की सीमा पर बालू की चोरी मामले की जांच करने पटना से आर्थिक अपराध शाखा की टीम गेरूआ नदी के महेशटिकरी व सनौर घाट पर छापेमारी की. टीम में शामिल पदाधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण भी किया. बताया जाता है कि बिहार के आर्थिक अपराध शाखा के पदाधिकारियों को […]

विज्ञापन

बसंतराय (गोड्डा) : झारखंड व बिहार की सीमा पर बालू की चोरी मामले की जांच करने पटना से आर्थिक अपराध शाखा की टीम गेरूआ नदी के महेशटिकरी व सनौर घाट पर छापेमारी की. टीम में शामिल पदाधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण भी किया.

बताया जाता है कि बिहार के आर्थिक अपराध शाखा के पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि सीमा पर गेरूआ नदी के बालू की चोरी से उठाव कर गोड्डा के महेशटिकरी व सनौर घाट पर डंप कर बेचा जा रहा है. इससे बिहार सरकार को राजस्व की हानि हो रही है.

ट्रक का शीशा फोड़ा, मारपीट : बिहार के पदाधिकारियों के साथ आये बड़ी संख्या में पुलिस ने गोड्डा के महेशटिकरी व सनौर घाट पर बालू से लदे ट्रकों का हवा खोल दिया. चालक से मोबाइल आदि जब्त लिया तथा उनके साथ मारपीट भी की गयी. यही नहीं एक ट्रक के शीशे को भी तोड़ डाला.

मामले को लेकर बिहार के धौरैया व गोड्डा के थाना प्रभारी तक को किसी तरह की सूचना नहीं है.

भागलपुर व गोड्डा के खनन पदाधिकारियों को दी सूचना : टीम के पदाधिकारी ने भागलपुर व गोड्डा खनन विभाग के पदाधिकारी को फोन कर सूचना दी तथा स्थल पर आने को कहा. भागलपुर के खनन पदाधिकारी नहीं पहुंचे. वहीं टीम के सदस्यों ने गोड्डा के खनन पदाधिकारी रत्नेश वर्णवाल से बात कर बालू चोरी की जानकारी मांगी. इस पर श्री वर्णवाल ने कहा कि झारखंड में बालू उठाव पर रोक नहीं है.

सीओ नहीं, अमीन आया : टीम द्वारा बिहार के धोरैया के सीओ सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा बसंतराय के सीओ अमित बेसरा को सूचना देकर बुलाया गया. मगर दोनों ही नहीं पहुंचे. बाद में बसंतराय अंचल के अमीन गोपाल मंडल पहुंचे. उनके पहुंचने पर आर्थिक अपराध टीम ने नदी की मापी कर बिहार के एरिया की जानकारी मांगी. मगर शाम होने के कारण मापी नहीं हो पायी.

मालूम हो कि गेरुआ नदी तट का आधा भाग बिहार एवं झारखंड में पड़ता है. इस बाबत पूछने पर टीम में शामिल सदस्यों ने ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार किया. बताया गया कि शुक्रवार को वे इस पर कार्रवाई करेंगे. फिलहाल स्थानीय प्रशासन के जिम्मे दोनों घाटों पर जब्त किये गये वाहनों को छोड़ टीम के सदस्य रवाना हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola