पशुपालन मंत्री के बयान का विरोध

गोड्डा : गोड्डा में आयोजित कांग्रेस के विधान सभा सम्मेलन के दौरान सूबे के पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक द्वारा भाजपा के खिलाफ दिये बयान का भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने विरोध किया है. श्री मेहता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास ढोल पीटने के अलावा कुछ नहीं रह गया है. खिसकते जनाधार से […]
गोड्डा : गोड्डा में आयोजित कांग्रेस के विधान सभा सम्मेलन के दौरान सूबे के पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक द्वारा भाजपा के खिलाफ दिये बयान का भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने विरोध किया है. श्री मेहता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास ढोल पीटने के अलावा कुछ नहीं रह गया है.
खिसकते जनाधार से परेशान कांग्रेस के नेता अब अनाप-सनाप बोलने को मजबूर है. उन्होंने कहा कि जनता इस बार को स्वीकार कर रही है देश को बेहतर चलाने वाली पार्टी केवल भाजपा है. अल्पसंख्यक समुदाय भी कांग्रेस से मुंह मोड़ने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










