नपं कार्यालय घेरा

अतिक्रमण हटाने का विरोध गोड्डा : अतिक्रमण हटाने के विरोध में फुटकर दुकानदारों ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया. कक्ष दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के बाद फुटकर दुकानदार बेरोजगार हो गये हैं. इससे इनमें रोजगार को लेकर संशय है. हताश व परेशान दुकानदार रोजी रोटी की मांग को लेकर नगर […]
अतिक्रमण हटाने का विरोध
गोड्डा : अतिक्रमण हटाने के विरोध में फुटकर दुकानदारों ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया.
कक्ष दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के बाद फुटकर दुकानदार बेरोजगार हो गये हैं. इससे इनमें रोजगार को लेकर संशय है. हताश व परेशान दुकानदार रोजी रोटी की मांग को लेकर नगर पंचायत के कार्यालय को घेरा.
वहीं नगर पंचायत के पदाधिकारी से ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर सभी फुअकर दुकानदार शहीद स्तंभ परिसर में जमा हुए और आगे की रणनीति बनायी. इसमें उपायुक्त से न्याय की मांग करने का निर्णय लिया. फुटकर दुकानदारों का नेतृत्व झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन नेता अरुण सहाय, गुड्डू मंडल, मनोज कुशवाहा आदि कर रहे थे.
डीसी से मिला प्रतिनिधि मंडल
फुटकर दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल डीसी के रवि कुमार से मिला. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई में की गयी मानमनी व दुकान लगाने के संबंधित बातों को रखा. प्रतिनिधि मंडल में प्रेमनंदन कुमार, अरुण सहाय, मनोज कुशवाहा थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










