मुमताज को मारने का था प्लान

बुलेट अंसारी गिरोह का शातिर गिरफ्तार, कबुला जुर्म, कहा गोड्डा : गोड्डा में वाहन लूट का चर्चित बुलेट अंसारी गिरोह के कासिम अंसारी से पुलिस पूछताछ की. इसमें उसने कई सनसनी खेज मामले सामने आये. थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कासिम अंसारी से एसपी अजय लिंडा, डीवाइएसपी अजीत कु मार व उन्होंने पूछताछ की. […]
बुलेट अंसारी गिरोह का शातिर गिरफ्तार, कबुला जुर्म, कहा
गोड्डा : गोड्डा में वाहन लूट का चर्चित बुलेट अंसारी गिरोह के कासिम अंसारी से पुलिस पूछताछ की. इसमें उसने कई सनसनी खेज मामले सामने आये. थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कासिम अंसारी से एसपी अजय लिंडा, डीवाइएसपी अजीत कु मार व उन्होंने पूछताछ की.
इस दौरान कासिम ने नवंबर माह में सुंदरपहड़ी थाना के खेरीबारी गांव में धार्मिक जुलूस के दौरान बम विस्फोट करने की घटना को अंजाम देने की कबूल किया है. उसने बताया कि बम विस्फोट का प्लान पहले ही कर लिया गया था. इसमें आपराधिक मामले से जुड़े कासिम के दुश्मन मुमताज अंसारी की हत्या करने का प्लान था.
इसके लिये खेरीबारी गांव के ही अफजल अंसारी को बम दिया गया था, लेकिन बम की चपेट में मुमताज की जगह गांव की एक बच्ची आ गयी.
कासिम अंसारी की निशान देही पर अफजल अंसारी को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया और दोनों को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की. दोनों ने अपराध को स्वीकार किया है.
वाहन लूट में शामिल था कासिम
पूछताछ में कासिम ने बताया कि परसपानी में सितंबर माह में वाहन लूट की घटना की घटना को उसने अंजाम दिया था. इसममें चार और अपराधी शामिल थे. वहीं इस घटना को अंजाम देने के लिये कासिम ने तालझारी से बुलेट अंसारी गिरोह को बुलाया था.
2009 में किया बच्चे का अगवा करने का प्रयास
कासिम ने 2009 में ललमटिया महगामा के एक्सपर्ट हॉस्टल के पास डीएवी के एक बच्चे को भी अगवा करने का प्रयास किया था. इस दौरान उसके चंगुल से बच्चा भाग निकला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










