बंद हो बहाली में आउटसोर्सिंग

Updated at :06 Dec 2013 3:49 AM
विज्ञापन
बंद हो बहाली में आउटसोर्सिंग

गोड्डा : गोड्डा उम्मीदवार पिऊन संघ के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष गुरुवार दूसरे दिन सभी उम्मीदवार पिऊन धरना पर डटे रहे. इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष उत्तम चंद्र मेहरा कर रहे हैं. धरना के माध्यम से चार सूत्री मांग पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है. इन दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा उम्मीदवार पिऊन संघ के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष गुरुवार दूसरे दिन सभी उम्मीदवार पिऊन धरना पर डटे रहे. इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष उत्तम चंद्र मेहरा कर रहे हैं. धरना के माध्यम से चार सूत्री मांग पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है.

इन दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बता दें कि सरकार द्वारा सरकारी कार्यालय में आउट सोर्सिग के तहत कर्मचारी को रखे जाने से कर्मियों में आक्रोश है.

जनप्रतिनिधियों का मिला समर्थन

धरना में बैठे उम्मीदवार पिऊन को महासंघ के पूर्व सचिव उमेश मिश्र, लोजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शिवेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद शत्रुघ्न प्रसाद गंर्धव, महिला नेत्री पूनम झा गुड्डी आदि प्रतिनिधियों ने समर्थन मिला है. इन प्रतिनिधियों ने कहा कि उम्मीदवार पिऊन संघ मांगें जायज है.

सरकार को इस दिशा में ठोस निर्णय लेने की जरूरत है. मौके पर सचिव गोपाल झा, गणोश यादव, मुकेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, भुदेव रजक, अजनसिया, नकली, तनकी, गोपाल सिंह, केदार साह, सिकंदर दास, सुरेंद्र तुरी, अजय यादव, दिलीप कुमार दास आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola