मनरेगा मजदूरों ने सुनायी समस्या

Updated at :16 Jul 2013 1:38 PM
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों ने सुनायी समस्या

मेहरमा : मनरेगा लोकपाल ने मनरेगा से संबंधित मामलों को लेकर बीडीओ प्रदीप भगत व प्रखंड मनरेगा कर्मियों के साथ गुरुवार को बैठक की. इसमें पंचायत के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. दौरान प्रखंड आमजोरा पिरोजपुर व तुलाराम भुष्का गांव से जुटे ग्रामीणों ने कूप निर्माण में लंबित मजदूरी भुगतान की मांगें रखी. ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

मेहरमा : मनरेगा लोकपाल ने मनरेगा से संबंधित मामलों को लेकर बीडीओ प्रदीप भगत व प्रखंड मनरेगा कर्मियों के साथ गुरुवार को बैठक की. इसमें पंचायत के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया.

दौरान प्रखंड आमजोरा पिरोजपुर व तुलाराम भुष्का गांव से जुटे ग्रामीणों ने कूप निर्माण में लंबित मजदूरी भुगतान की मांगें रखी. ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड में काम करने के बाद लंबे दिनों तक मजदूरी भुगतान नहीं की जाती है.

इस पर कार्रवाई की जरूरत है. अंकुश लगाये जाने की आवश्यता है. इस पर लोकपाल सुचित्र श्री झा ने समस्याओं को सुनकर बीडीओ प्रदीप भगत को जानकारी से अवगत कराया व कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola