सिलंबम में प्लस टू विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम

गोड्डा : गांधी मैदान में हुए राज्य स्तरीय विद्यालय सिलंबम खेल में स्थानीय प्लस टू विद्यालय के छात्रों ने परचम लहराया है. विद्यालय के छात्र शाहरुख खान सहित अन्य दो छात्रों ने मेडल प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. प्रभारी प्राचार्य रंजनी किशोरी झा ने छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया. श्रीमती झा ने […]
गोड्डा : गांधी मैदान में हुए राज्य स्तरीय विद्यालय सिलंबम खेल में स्थानीय प्लस टू विद्यालय के छात्रों ने परचम लहराया है. विद्यालय के छात्र शाहरुख खान सहित अन्य दो छात्रों ने मेडल प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. प्रभारी प्राचार्य रंजनी किशोरी झा ने छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया.
श्रीमती झा ने कहा सिलंबम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा की बदौलत स्कूल को मेडल दिलाकर गौरव प्रदान किया है. छात्र शाहरुख इससे पहले कुश्ती में मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रौशन किया था. मेडल जीतने वाले कुंदन कुमार व प्रतीक कुमार झा को विद्यालय की ओर शुभकामनाएं दी गयी.
किस खेल में जीता मेडल
छात्र शाहरुख खान ने 55 से 60 किलो भार के सिंगल स्टिक इवेंट्स में रजत मेडल प्राप्त किया. जबकि छात्र कुंदन कुमार ने भी सिंगल स्टिक इवेंटस के 55 से 60 किलो भार में रजत पदक हासिल किया. वहीं, छात्र प्रतीक कुमार झा ने 45 से 50 किलो भार में कांस्य पदक जीता.
नेशनल कुश्ती में शाहरुख का चयन
प्रभारी प्राचार्य श्रीमती झा ने बताया नेशनल विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में शाहरुख खान का चयन हुआ है. वह जनवरी के प्रथम सप्ताह में दिल्ली नेशनल कुश्ती में हिस्सा लेने जायेगा. इस दौरान शिक्षक माधव चंद्र चौधरी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










