आज करेंगे इसीएल का चक्का जाम

Updated at :05 Dec 2013 5:48 AM
विज्ञापन
आज करेंगे इसीएल का चक्का जाम

महगामा : ललमटिया लोहंडिया के ग्रामीण आठ सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को इसीएल का चक्का जाम करेंगे. लोहंडिया के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को इसीएल प्रशासन को पंद्रह दिन पहले ही सौंप गये ज्ञापन पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने गया. इस दौरान सकारात्मक पहल नहीं होने पर प्रतिनिधिमंडल ने नाराज हो […]

विज्ञापन

महगामा : ललमटिया लोहंडिया के ग्रामीण आठ सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को इसीएल का चक्का जाम करेंगे. लोहंडिया के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को इसीएल प्रशासन को पंद्रह दिन पहले ही सौंप गये ज्ञापन पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने गया.

इस दौरान सकारात्मक पहल नहीं होने पर प्रतिनिधिमंडल ने नाराज हो गये और इसीएल को जाम करने का अल्टीमेटम देकर चलते बने.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुखिया अरुण हेंब्रम, अरुण गोस्वामी, देव प्रसाद गुप्ता, अजीत गुप्ता, सुबोध मंडल, जाकिर अंसारी आदि ने बताया कि इसीएल प्रशासन मांगों के प्रति लापरवाह बन गया है. दो बार अल्टीमेटम दिये जाने के बाद भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है. इसीलिये हर हाल में प्रदर्शन किया जायेगा.

क्या कहते हैं कार्मिक प्रबंधक

इसीएल के कार्मिक प्रबंधक एसएन मांझी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं की सूची लंबी है. इन्हें पंद्रह दिन का समय दिया गया है, लेकिन ग्रामीण आक्रोशित है. काम नहीं रोकने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola