35 पशुओं को लगाया गया गलघोंटू का टीका

Updated at :05 Dec 2013 5:47 AM
विज्ञापन
35 पशुओं को लगाया गया गलघोंटू का टीका

गोड्डा : नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के मूलर्स टैंक पर प्रखंड पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को पशु जांच शिविर लगाया गया. वार्ड सदस्य कंचन कुमारी सहाय ने जांच शिविर को सफल बनाया. शिविर का उदघाटन नपं अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया. वार्ड के चपरासी टोला व महावीर नगर से आये […]

विज्ञापन

गोड्डा : नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के मूलर्स टैंक पर प्रखंड पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को पशु जांच शिविर लगाया गया. वार्ड सदस्य कंचन कुमारी सहाय ने जांच शिविर को सफल बनाया. शिविर का उदघाटन नपं अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया.

वार्ड के चपरासी टोला व महावीर नगर से आये पशुपालकों के पशुओं का इलाज जिला पशुपालन पदाधिकारी गुलाब चंद्र भगत एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा अजीत शरण ने किया. दौरान दुधारू पशुओं को गलाघोंटू रोग की दवा दी गयी व अन्य रोगों से बचाव के लिये टीका भी दिया गया.

पशुओं का करायें बीमा

शिविर में पशुओं का बीमा कराने की भी जानकारी भी दी गयी. कहा गया कि दुधारू पशुओं को आधे अनुदान पर बीमा का लाभ दिया जायेगा. पशुपालक इस ओर ध्यान देकर पशुधन की रक्षा करें. मौके पर राजीव सहाय, इला सहाय, पंकज कुमार, कुश यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola