कब्रिस्तान की जमीन काट कर बनायी जा रही है सड़क

डीसी से मिले ग्रामीण, लगायी गुहार, कहा गोड्डा : मेहरमा प्रखंड के लकड़मारा गांव के ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को डीसी के रवि कु मार से मिलकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधि मंडल में मो शमशुल हक, मो मिनजार अहमद, मो शैकत अली, मो इम्तियाज आलम ने डीसी को आवेदन देते हुए बताया कि कब्रिस्तान की जमीन […]
डीसी से मिले ग्रामीण, लगायी गुहार, कहा
गोड्डा : मेहरमा प्रखंड के लकड़मारा गांव के ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को डीसी के रवि कु मार से मिलकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधि मंडल में मो शमशुल हक, मो मिनजार अहमद, मो शैकत अली, मो इम्तियाज आलम ने डीसी को आवेदन देते हुए बताया कि कब्रिस्तान की जमीन को काटकर सड़क बनाया जा रहा है.
वर्षो से जमीन पर कब्र था. गांव के गरीब तबके के लोग यहां दफन-कफन करते आ रहे हैं. निर्माण का विरोध ग्रामीणों द्वारा किये जाने पर दबंग उष्मान गनी, सखावत हुसैन,अजहर शमीम, राजउद्दीन अपने व्यक्तिगत लाभ के कारण कब्रिस्तान की जमीन पर सड़क बना रहे हैं.
विरोध करने पर भय दिखाकर लोगों को शांत कराने की कोशिश के कारण बुधवार को विवाद हुआ था. डीसी से मामले की जांच कर कार्रवाई किये जाने की मांग की. डीसी ने प्रतिनिधियों को शीघ्र आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया और शांति बनाये रखने की भी बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










