पेयजल की गुणवत्ता जांच करने का मिला प्रशिक्षण

Updated at :29 Nov 2013 3:43 AM
विज्ञापन
पेयजल की गुणवत्ता जांच करने का मिला प्रशिक्षण

गोड्डा : सदर प्रखंड के कनवारा पंचायत भवन में जिले के सभी प्रखंड व संकुल समन्वयक को पेयजल शुद्धता की जांच को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. जिला समन्वयक गोरांग चंद्र बैरा व रामाश्रय प्रसाद ने संकुल साधन समन्वयकों को प्रशिक्षण दिया. बैरा ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से मास्टर ट्रेनर को ट्रेंड किया गया […]

विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड के कनवारा पंचायत भवन में जिले के सभी प्रखंड व संकुल समन्वयक को पेयजल शुद्धता की जांच को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. जिला समन्वयक गोरांग चंद्र बैरा व रामाश्रय प्रसाद ने संकुल साधन समन्वयकों को प्रशिक्षण दिया. बैरा ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से मास्टर ट्रेनर को ट्रेंड किया गया है.

मास्टर ट्रेनर सभी गांव के सहिया को पेयजल की शुद्धता की जांच किये जाने का प्रशिक्षण देंगे. इसमें 18 समन्वयक शामिल हुए. प्रशिक्षण के माध्यम से चापानल से निकलने वाले जल की जांच कर खराब जल के प्रयोग पर रोक लगायी जायेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया परमानंद साह ने की. मौके पर उप मुखिया वसंत राउत एवं वार्ड सदस्य देवनंदन मिर्धा, हेमंत कुमार, माणिकचंद साह, पुष्पलता रानी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola