छठ घाटों की अब तक नहीं हुई साफ-सफाई

Published at :14 Nov 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों की अब तक नहीं हुई साफ-सफाई

गोड्डा : छठ पर्व को लेकर डीसी हर्ष मंगला ने शुक्रवार को शहर के मूलर्स टैंक का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद भी साथ थे. मौके पर डीसी श्री मंगला ने स्थानीय लोगों से आवश्यक जानकारी ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि मूलर्स टैंक में पानी कम […]

विज्ञापन
गोड्डा : छठ पर्व को लेकर डीसी हर्ष मंगला ने शुक्रवार को शहर के मूलर्स टैंक का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद भी साथ थे.
मौके पर डीसी श्री मंगला ने स्थानीय लोगों से आवश्यक जानकारी ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि मूलर्स टैंक में पानी कम रहने के कारण छठ पर्व में परेशानी का सामना करना पड़ेगा. डीसी के पूछे जाने पर बताया गया कि बरसात का पानी इस बार नगर पंचायत द्वारा तालाब में रोके जाने के कारण तालाब में पानी कम है.
डीसी श्री मंगला ने बताया कि इस मामले को आने वाले समय में किस तरह से तालाब में पानी तथा इसे बेहतर बनाया जा सके इस पर आवश्यक पहल होगी. कहा कि यदि स्थानीय जनप्रतिनिधि तालाब के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दे तो तालाब की खुबसूरती बढ़ जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola