???? ?? ???? ???????? ?? ????????

डीसी ने किया कोषांगों का निरीक्षण गोड्डा. डीसी हर्ष मंगला ने शनिवार को विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण कर मतदाता सामग्रियों के वितरण को लेकर दो जगहों को चिह्नित किया. बताया कि मतदाता कर्मियों को मतदान सामग्री एवं बैलेट बाॅक्स के लिये गोड्डा गांधी मैदान के नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम से सामग्री प्राप्त होगा. सामग्री आपूर्ति कोषांग […]
डीसी ने किया कोषांगों का निरीक्षण गोड्डा. डीसी हर्ष मंगला ने शनिवार को विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण कर मतदाता सामग्रियों के वितरण को लेकर दो जगहों को चिह्नित किया. बताया कि मतदाता कर्मियों को मतदान सामग्री एवं बैलेट बाॅक्स के लिये गोड्डा गांधी मैदान के नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम से सामग्री प्राप्त होगा. सामग्री आपूर्ति कोषांग एवं निर्वाचन कोषांग को दी गयी है. डीसी ने मतपत्र कोषांग मतपेटिका कोषांग एवं वज्रगृह का भी निरीक्षण किया. वज्रगृह के लिये गोड्डा कॉलेज गोड्डा का चयन किया गया है. सभी प्रखंड से मतदान के बाद मतपेटी अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाया गया है. बताया कि मतगणना का कार्य भी गोड्डा कॉलेज में ही किया जाना है. डीसी श्री मंगला के साथ विभाग के अन्य पदाधिकारी तथा कोषांग के पदाधिकारी मौजूद थे. यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदािाकारी विकास हेंब्रम ने दी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










