एसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2015 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के चपरासी मुहल्ले के सुंधाशु शेखर झा ने पुलिस अधीक्षक से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस संबंध में उसने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है. आवेदक बताया कि उनके पुत्र सागर झा को 15 अक्तूबर की सुबह जान मारने की नियत से विजय दास, संजय दास […]
विज्ञापन
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के चपरासी मुहल्ले के सुंधाशु शेखर झा ने पुलिस अधीक्षक से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस संबंध में उसने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है. आवेदक बताया कि उनके पुत्र सागर झा को 15 अक्तूबर की सुबह जान मारने की नियत से विजय दास, संजय दास व अजय दास ने चाकू घोप कर घायल कर दिया.
नगर थाना में जान मारने की प्राथमिकी कांड संख्या 697/15 के तहत दर्ज की गयी थी. साथ ही विजय दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जबकि संजय दास व अजय दास अभी भी फरार है और दोनों केस उठाने की धमकी दे रहा है. केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










