????::??????? ????? ?? ??????? ??? ?????????

आेके::सैदापुर पैक्स के अध्यक्ष बने प्रियव्रत-निकटतम प्रतिद्वंदी को 87 मतों से हराया तसवीर: 07 नये अध्यक्ष को माला पहनाते ग्रामीणप्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड के सैदापुर पंचायत में संपन्न हुये पैक्स के चुनाव में प्रियव्रत झा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. पैक्स के प्रबंधकारिणी के गठन के लिये चुनाव सहायक निबंधक समितियां गोड्डा की ओर […]
आेके::सैदापुर पैक्स के अध्यक्ष बने प्रियव्रत-निकटतम प्रतिद्वंदी को 87 मतों से हराया तसवीर: 07 नये अध्यक्ष को माला पहनाते ग्रामीणप्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड के सैदापुर पंचायत में संपन्न हुये पैक्स के चुनाव में प्रियव्रत झा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. पैक्स के प्रबंधकारिणी के गठन के लिये चुनाव सहायक निबंधक समितियां गोड्डा की ओर से की गयी थी. निर्वाचन पदाधिकारी देवराज प्रसाद के अध्यक्षता में संपन्न हुये चुनाव में श्री झा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. श्री झा को कुल 184 मत प्राप्त हुये तथा इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजीत कुमार झा को सर्वाधिक 87 मतों से हरा दिया. निर्वाचन अधिकारी ने विजेता उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया. वहीं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को भी निर्वाचित होने पर प्रमाण पत्र सौंपा गया. निर्वाचन अधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि चुनाव में कुल तीन प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी भरी थी. बलराम मंडल, अजीत झा व प्रियव्रत झा चुनाव मैदान में थे. इन तीनों में सर्वाधिक मत 184 प्रियव्रत झा को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










