आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2015 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

बोआरीजोर : ओसीपी गेट के समक्ष सौम्या कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन मंगलवार को समाप्त हो गया. एरिया ऑफिस कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश पांडेय व पूर्व विधायक राजेश रंजन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया गया. मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि […]
विज्ञापन
बोआरीजोर : ओसीपी गेट के समक्ष सौम्या कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन मंगलवार को समाप्त हो गया.
एरिया ऑफिस कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश पांडेय व पूर्व विधायक राजेश रंजन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया गया. मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि सौम्या कंपनी के बकाये पैसे को कंपनी ही देगी. बताया कि यह मामला कोर्ट में भी है. कोर्ट का फैसला जब तक नहीं आ जाता है तब तक सौम्या कंपनी कोई भी वाहन नहीं ले जा सकती है. इस पर रोक लगा दी गयी है.
स्थानीय लोगों ने मुख्य महाप्रबंधक को बताया कि नौ अगस्त को सौम्या कंपनी द्वारा चार वाहनों से सामान ले जाया गया है. इस पर मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि जानकारी नहीं है. मामले की जांच की जायेगी. मौके पर अशोक शर्मा, ताराचंद साह, रामू टेकरीवाल, संजय झा, शमशाद खान, रिजवान आलम, नासिर अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










