महगामा में मिला डेंगू का एक रोगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2015 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

महगामा. महगामा में डेंगू के एक रोगी की पहचान की गयी है. इसीएल में कार्यरत सीआइएसएफ का जवान डेंगू से पीड़ित है. रोगी का नाम बजरंग लाल शाखर बताया जाता है. उर्जानगर अस्पताल में रोगी का इलाज किया जा रहा है. बुखार की शिकायत के बाद रोगी को अस्पताल में भरती कराया गया. बाद में […]
विज्ञापन
महगामा. महगामा में डेंगू के एक रोगी की पहचान की गयी है. इसीएल में कार्यरत सीआइएसएफ का जवान डेंगू से पीड़ित है. रोगी का नाम बजरंग लाल शाखर बताया जाता है.
उर्जानगर अस्पताल में रोगी का इलाज किया जा रहा है. बुखार की शिकायत के बाद रोगी को अस्पताल में भरती कराया गया. बाद में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई. फिलहाल पीड़ित जवान को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया करायी जा रही है. इलाज कर रहे चिकित्सक डाॅ एनके दास व डाॅ एसके झा ने बताया कि जांच पड़ताल कर दवाइयां दी गयी है. फिलहाल स्थिति बेहतर है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










