शिक्षकों से मारपीट की प्राथमिकी

Published at :15 Sep 2015 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों से मारपीट की प्राथमिकी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी स्थित गुरुकुल विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट करने के मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. मारपीट की प्राथमिकी जमीन मालिक सियाराम सिंह के ओर से दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि विद्यालय का संचालन आनंद मार्ग संस्था की ओर से […]

विज्ञापन
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी स्थित गुरुकुल विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट करने के मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. मारपीट की प्राथमिकी जमीन मालिक सियाराम सिंह के ओर से दर्ज करायी गयी है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि विद्यालय का संचालन आनंद मार्ग संस्था की ओर से किया जा रहा है. स्कूल भवन का विस्तार करने के लिये आचार्य प्रेमानंद अवधूत व महेंद्र मंडल द्वारा भवन का निर्माण संयुक्त रूप से किया जा रहा था. थोड़े दिनों के बाद संस्था के महेंद्र मंडल द्वारा गलत नियत से विद्यालय का नाम आनंद मार्ग पब्लिक स्कूल ना कर गुरुकुल पब्लिक स्कूल कर निजी संपत्ति बनाये जाने का प्रयास किया गया. जिसका विरोध संस्था से जुड़े अन्य संन्यासियों ने भी किया.
इसको लेकर कोर्ट में पीसीआर मामला भी दर्ज कराया गया है. कांड के सूचक सियाराम सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना कीर्तन के दौरान हुई. जब विद्यालय परिसर में जुटकर हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया. हमलावरों ने विद्यालय में प्रवेश कर रॉड व डंडे से मारपीट कर तीन शिक्षकों को घायल कर दिया. बताया कि हमलावरों की मंशा संस्था के विद्यालय को हड़पने को लेकर है. नगर थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 651/15 के तहत रितंभरानंद अवधूत, महेंद्र मंडल, प्रशांत कुमार, श्यामल रामदास, गिरीधारी पंडित, पप्पू पंडित, अशोक पंडित आदि को मुख्य रूप से नामित किया गया है.
जांच करने पहुंचे एसडीपीओ
मारपीट की घटना को लेकर एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने विद्यालय पहुंच कर जांच पड़ताल की. बताया कि दोनों पक्षों के कागजात को देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाये जाने का निर्देश दिया. बताया कि पठन-पाठन में किसी प्रकार का व्यवधान होने से आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola