रेंजर ने की छापेमारी, 151 पीस चौखट जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2015 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी वन विभाग कार्यालय की ओर से मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरपहाड़ी वन क्षेत्र में छापेमारी कर डांगापाड़ा-गोराडीह के बीच तिलयपाड़ा गांव के समीप से 151 पीस चौखट जब्त किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर सीताराम भगत व वनपाल ब्रजकिशोर सहित दल-बल के साथ छापेमारी कर चौखट जब्त […]
विज्ञापन
सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी वन विभाग कार्यालय की ओर से मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरपहाड़ी वन क्षेत्र में छापेमारी कर डांगापाड़ा-गोराडीह के बीच तिलयपाड़ा गांव के समीप से 151 पीस चौखट जब्त किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर सीताराम भगत व वनपाल ब्रजकिशोर सहित दल-बल के साथ छापेमारी कर चौखट जब्त किया.
रेंजर श्री भगत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन संख्या बीआर10/9828 पर सखुआ तथा अन्य लकड़ी से बनी 151 पीस चौखट पोड़ैयाहाट के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है. रेंजर ने बताया कि वाहन में सवार लकड़ी माफिया व चालक छापेमारी की सूचना मिलते ही बीच रास्ते में ही तिलयपाड़ा के पास फरार हो गये. रेंजर श्री भगत ने बताया कि चौखट अवैध रूप से ले जाने के मामले में मतकुप्पी गांव का रहने वाला मोसू अंसारी, बाघमारा गांव का रहने वाला संजय साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










