गोड्डा में सांसद नहीं कर पाये उदघाटन

Updated at :16 Jul 2013 1:36 PM
विज्ञापन
गोड्डा में सांसद नहीं कर पाये उदघाटन

पथरगामा/बसंतराय (गोड्डा) : गोड्डा के पथरगामा व बसंतराय प्रखंड में तीन जगहों पर तय कार्यक्रम के बाद भी सांसद निशिकांत दूबे शिलान्यास-उदघाटन नहीं कर सके. बताया जाता है कि पथरगामा के धमसायं गांव स्थित धनेश्वरनाथ में बने करीब 60 लाख की योजना के बने मल्टी कांप्लेक्स भवन का उदघाटन होना था. लेकिन उस भवन का […]

विज्ञापन

पथरगामा/बसंतराय (गोड्डा) : गोड्डा के पथरगामा व बसंतराय प्रखंड में तीन जगहों पर तय कार्यक्रम के बाद भी सांसद निशिकांत दूबे शिलान्यास-उदघाटन नहीं कर सके. बताया जाता है कि पथरगामा के धमसायं गांव स्थित धनेश्वरनाथ में बने करीब 60 लाख की योजना के बने मल्टी कांप्लेक्स भवन का उदघाटन होना था. लेकिन उस भवन का ग्रील बंद था.

बाहर उदघाटन के लिये लगाये गये शिलापट भी टूटा था. इसको देख सांसद ने मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी अरुण पांडेय को भवन खुलवाने को कहा. इस पर थाना प्रभारी ने बताया कि इस स्थल पर धारा 144 लागू है. डीसी स्तर पर निर्देश प्राप्त है. वे इस मामले में डीसी से बात करें.

सांसद ने मौके पर डीसी से बात की मगर उदघाटन नहीं हो पाया. जमनी कोला में भी नहीं हो पाया शिलान्यास : वहीं बसंतराय प्रखंड के जमनी कोला गांव के पास तथा जहाज कित्ता गांव के पास पुल के शिलान्यास करने गये सांसद को थाना प्रभारी दुखा भगत ने रोक दिया. श्री भगत ने धारा 144 की बात कहते हुए शिलान्यास करने से रोका. कहा कि डीसी से बात करें रोक लगायी गयी है.

इसी क्रम में एसडीओ पवन कुमार भी पहुंचे. सांसद ने पवन कुमार से शिलान्यास करने की अड़चनों की जानकारी ली. बताया गया कि विधि व्यवस्था को देखते हुये शिलान्यास की परमीशन नहीं दी जायेगी. यह भी कहा कि पहले परमिशन लिया जाना था.

भवन घटिया बना है ठेकेदार पर कार्रवाई करायेंगे

धमसायं गांव में ग्रील बंद होने के कारण सांसद श्री दूबे को बाहर ही बैठना पड़ा. भवन में लगे ग्रील के कारण बाहर बैठ कर ही कार्य की जांच की. सांसद ने कहा कि भवन निर्माण में घटिया ईंट तथा मैटेरियल का उपयोग किया गया है. जिला प्रशासन तथा ठेकेदार मिलकर भवन का निर्माण कार्य घटिया कराया है. संवेदक की शिकायत लोक सभा में मामला उठायेंगे.

गोड्डा में चल रहा है गुंडा राज : निशिकांत

पथरगामा तथा बसंतराय में योजना स्थल पर शिलापट टूटे होने के मामले में सांसद निशिकांत दूबे ने गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव पर आरोप लगाया है. श्री दूबे कहा: गुंडा गर्दी के कारण विकास बाधित है. विधायक के गुर्गे ने शिलापट तोड़ा है.

प्रशासन की लापरवाही के कारण इस तरह की स्थिति बनी है. इस तरह की स्थिति गोड्डा में नहीं रहने दिया जायेगा. लोक सभा अध्सक्ष के समक्ष मामला रखेंगें. जमनी कोला के पास 25 फरवरी को ही विधायक संजय प्रसाद यादव द्वारा बगैर परमिशन के शिलान्यास कर दिया. आखिर प्रशासन ने क्यो नहीं रोका गया. यह भी कहा कि बगैर टेंडर के शिलान्यास किया क्या दर्शाता है.

सांसद उनके विकास कार्य से घबरा गये है : विधायक

सांसद द्वारा दिये गये बयान पर गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सांसद उनके विकास कार्य से घबरा गये है. इस कारण वे गलत टिप्पणी कर रहें है. कहा कि अगर उन्हें विवाह भवन का उदघाटन करना था तो पदाधिकारी को सूचना देकर डीसी व एसपी के साथ आना चाहिये था. कहा कि सांसद को ऐसी योजनाओं का शिलान्यास करने का हक नहीं है. जबरन लोगों के समक्ष छाये रहने के लिये ऐसा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola