पुलिस दोस्त हैं, दुश्मन नहीं

सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी थाना परिसर में रविवार को पुलिस-पब्लिक सहयोग समिति के तहत शिविर का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण शामिल हुए. शिविर में एसपी अजय लिंडा ने कहा कि पुलिस को सहयोग करें, हम आपके दोस्त हैं, दुश्मन नहीं. संकट की घड़ी में 24 घंटे आपके साथ है. सहयोग […]
सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी थाना परिसर में रविवार को पुलिस-पब्लिक सहयोग समिति के तहत शिविर का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण शामिल हुए. शिविर में एसपी अजय लिंडा ने कहा कि पुलिस को सहयोग करें, हम आपके दोस्त हैं, दुश्मन नहीं.
संकट की घड़ी में 24 घंटे आपके साथ है. सहयोग व समन्वय के बिना अपराध पर नियंत्रण संभव नहीं है. कहा कि गांव व समाज में किसी अनजान व्यक्तियों का आना-जाना है, तो अविलंब इसकी सूचना पुलिस को दें. कहा कि जो व्यक्ति डायन के नाम पर हत्या करेगा, नक्सलियों को शरण देगा उसे पुलिस अविलंब सजा देगी. अच्छा काम करने वालों को पुलिस की ओर से सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा. प्रत्येक माह पुलिस आपके साथ समन्वय बनाने के लिए बैठक करेगी.
पेयजल व सड़क की दूर होगी समस्या
श्री लिंडा ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए पहल किया जा रहा है. ऐसे गांव जहां पेयजल की समस्या है, सड़क नहीं है वहां समस्या दूर की जायेगी. इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन के निदान के लिए सीओ, बीडीओ तथा डीसी से बात की जा रही है.
ये भी थे मौजूद
जिप सदस्य सुरजी पहाड़िन, आदित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ पहाड़िया, तिलाबाद मुखिया सिवास्टियन हांसदा, संतोष मरांडी , मुखिया उर्मिला हेंब्रम, सोनालाल पहाड़िया, चंदना की मंजू मेरी हेंब्रम, बड़ा पाक तरी बामना पहाड़िया, गोराडीह के हेलेन हांसदा, पंसस प्रमीला देवी, रामलाल हांसदा, चंदना स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक गोपाल सोरेन, जुमाल सिंह पिंगुवा, टेशोबथान के रंजीत मेहरा, उमेश राम, श्याम सुंदर राम आदि.
एसपी ने साड़ी व स्कूल बैग का किया वितरण
एसपी श्री लिंडा ने आदिवासी महिलाओं के बीच 60 साड़ी के साथ स्कूली बच्चों के बीच बैग का वितरण किया. स्टेट बैंक की ओर से पांच स्कूलों के बीच पंखे का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










